मुजफ्फरनगर पुलिस की नई पहल: अब थाने नहीं, घर पहुंचेगी FIR की कॉपी; ‘एफआईआर आपके द्वार’ अभियान शुरू
मुजफ्फरनगर – आमजन को पुलिस सेवाएं आसान और सुलभ बनाने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने ‘एफआईआर आपके द्वार’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत अब मुकदमा दर्ज होने के बाद एफआईआर की प्रति लेने के लिए वादी को थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि पुलिसकर्मी खुद उनके घर पहुंचकर एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराएंगे।…

