[aioseo_breadcrumbs]

वाहन चालकों को बड़ी राहत: नई BS-6 गाड़ियों के PUC की वैधता अब 3 साल, सरकार ने बदले नियम

Share This Article

 

नई दिल्ली – वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की वैधता से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत BS-6 मानक वाली नई निजी गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट शुरुआती छह वर्षों तक तीन साल के लिए वैध रहेगा। इससे वाहन मालिकों को बार-बार प्रदूषण जांच कराने और प्रमाणपत्र रिन्यू कराने की जरूरत कम होगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 16 नवंबर 2026 को भारत के राजपत्र में केंद्रीय मोटर यान (सोलहवाँ संशोधन) नियम, 2026 प्रकाशित किया है। इसके तहत केंद्रीय मोटर यान नियम, 1989 के नियम 115(7क) में संशोधन किया गया है।

वाहनों की श्रेणी के अनुसार नई वैधता

  • BS-6 निजी वाहन: पहले रजिस्ट्रेशन से 6 वर्ष तक PUC सर्टिफिकेट 3 साल, 6 से 10 वर्ष तक 1 साल और 10 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के लिए 6 महीने वैध रहेगा।
  • BS-6 कमर्शियल वाहन: पहले 6 वर्ष तक 2 साल, 6 से 10 वर्ष तक 1 साल और 10 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के लिए 6 महीने की वैधता होगी।
  • BS-4 वाहन: सभी वाहनों के लिए PUC प्रमाणपत्र 6 महीने वैध रहेगा।
  • BS-1, BS-2 और BS-3 वाहन: इन वाहनों के लिए पहले की तरह PUC की वैधता 3 महीने रहेगी।

पुराने सर्टिफिकेट पर तुरंत लागू नहीं होगा नियम

नए प्रावधानों का लाभ 16 नवंबर 2026 से पहले जारी किए गए PUC प्रमाणपत्रों पर स्वतः लागू नहीं होगा। वाहन मालिकों को नए नियमों का लाभ अगले नवीनीकरण के समय से मिलेगा।

इस बदलाव से खासतौर पर नई BS-6 निजी गाड़ियों के मालिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This