[aioseo_breadcrumbs]

खतौली में रोजगार मेले में उमड़े युवा, 18 कंपनियों ने 346 अभ्यर्थियों का लिया साक्षात्कार; 199 शॉर्टलिस्ट

Share This Article

मुजफ्फरनगर – युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं श्री कुन्द कुन्द जैन इंटर कॉलेज खतौली के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 18 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें विभिन्न पदों के लिए कुल 346 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार एवं परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें से 199 अभ्यर्थियों को प्रथम चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

 

रोजगार मेले का शुभारंभ किया गया , कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया गया इसके उपरांत  अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक रोजगार मेलों में प्रतिभाग करने और अपने कौशल को निखारने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी योग्यता और हुनर के अनुरूप रोजगार के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।

 

मेले में पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, जैन क्लीन टेक प्राइवेट लिमिटेड, वर्धमान टेक्सटाइल सहित 18 निजी कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया पूरी की।

 

कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग जैन एवं जिला सेवायोजन अधिकारी पारुल सिंघल ने साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला सेवायोजन कार्यालय के अश्वनी कुमार (अपर सांख्यिकीय अधिकारी), राधेश्याम, प्रदीप कुमार, शिव शंकर, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार एवं रोहिन सहित श्री कुन्द कुन्द जैन इंटर कॉलेज के शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This