[aioseo_breadcrumbs]

### मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल का CMO ने किया औचक निरीक्षण, NRC से लेकर इमरजेंसी और नेत्र विभाग तक परखी व्यवस्थाएं

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 18 नवंबर 2026 – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC), इमरजेंसी और नेत्र विभाग का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के उपचार, पोषण, साफ-सफाई और देखभाल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि भर्ती बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक आहार और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने और उनके अभिभावकों को उचित परामर्श देने पर जोर दिया।

 

इसके बाद सीएमओ ने जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग (इमरजेंसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली त्वरित चिकित्सा सेवाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को बिना अनावश्यक देरी के प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया जाए।

 

सीएमओ ने नेत्र विभाग पहुंचकर मरीजों के लिए उपलब्ध जांच एवं उपचार सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने विभाग में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भुवजीर सिंह भी मौजूद रहे। सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This