[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख रुपये नकद और लाखों के आभूषण बरामद

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रवात अभियान के तहत थाना ककरौली पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लाख रुपये नकद और चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को ग्राम बेहड़ा सादात में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना ककरौली में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई थीं।

 

14 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बेहड़ा सादात रजवाहे की पटरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरीन निवासी बेहड़ा सादात और नजर मोहम्मद निवासी बेहड़ा सादात के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6 लाख रुपये नकद बरामद किए। इनमें 54 हजार रुपये थाना मीरापुर में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि 5 लाख 46 हजार रुपये अन्य बरामदगी में शामिल हैं। इसके अलावा सोने का टीका और दो नथ सहित चांदी की 19 अंगूठियां, झूमर, बिछुए, पायल, कड़े, पाजेब, झुमके, हथफूल, छल्ले और सिक्के बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना ककरौली में दर्ज मुकदमे के अलावा थाना मीरापुर में चोरी के दो अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। इस प्रकार संयुक्त कार्रवाई में चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा हुआ है।

 

गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This