[aioseo_breadcrumbs]

चरथावल के पावटी खुर्द में आयोजित हुई सनातनी चौपाल, स्वामी यशवीर महाराज ने किया संबोधित

Share This Article

 

 

मुजफ्फरनगर – चरथावल क्षेत्र के गांव पावटी खुर्द में सनातनी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वामी यशवीर महाराज ने संबोधित करते हुए सनातन धर्म, सामाजिक एकता और धार्मिक जागरूकता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

 

स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को जातिवाद और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को निजी स्वार्थों से बाहर निकलकर धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। उन्होंने अपने संबोधन में देश में सनातन धर्म के सामने चुनौतियों का भी जिक्र किया।

 

कार्यक्रम में ब्रह्मचारी मृगेन्द्र आचार्य ने हिंदू युवाओं से सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने, चरित्र मजबूत बनाने और भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाने की अपील की।

 

लव जिहाद के मुद्दे पर कमेटी गठित

 

चौपाल के दौरान आयोजकों की ओर से लव जिहाद के मुद्दे पर निगरानी और जागरूकता के उद्देश्य से हिंदू महिला एवं पुरुषों की एक कमेटी गठित करने की जानकारी दी गई। आयोजकों के अनुसार, कमेटी इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने का कार्य करेगी।

 

कार्यक्रम में सनातन धर्म, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया गया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This