[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – बिजली चोरों पर कार्यवाही, मीटर केबल में कट लगाकर कर रहे थे चोरी, 21 किलोवाट का अवैध विद्युत भार मिला; 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Share This Article

मुजफ्फरनगर – बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए किदवईनगर और खालापार क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। विभागीय टीम ने छापेमारी के दौरान बिजली चोरी के 9 मामले पकड़े। सभी 9 उपभोक्ताओं के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

18 नवंबर 2026 को मुख्य अभियंता (वितरण) विनोद कुमार और अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में विद्युत विभाग की टीम ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सुजडू से जुड़े चिन्हित हाईलॉस फीडर शामली रोड के अंतर्गत किदवईनगर और खालापार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस फीडर पर लाइन लॉस 47 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान 9 उपभोक्ता मीटर की केबल में कट लगाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। इन सभी मामलों में कुल 21 किलोवाट का अवैध विद्युत भार पकड़ा गया। विभाग ने विद्युत अधिनियम-2003 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अभियान में सहायक अभियंता (रेड) अक्षय कुमार सिंह, अवर अभियंता दिलीप यादव और अवर अभियंता अखिलेश कुमार सरोज सहित विभागीय टीम शामिल रही।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली का उपयोग केवल वैध कनेक्शन के माध्यम से करें तथा बिजली बिलों का समय से भुगतान सुनिश्चित करें। विद्युत चोरी पाए जाने पर विभाग द्वारा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विद्युत विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी

यह जानकारी कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड (वाणिज्य-2), मुजफ्फरनगर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

हिंदुस्तान लाइव टुडे डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This