[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में भागवत कथा के पंडाल में महिलाओं की चेन चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, दिल्ली की 5 महिलाएं गिरफ्तार; दो सोने की चेन और डायमंड पेंडल बरामद

Share This Article

मुजफ्फरनगर – धार्मिक आयोजनों में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले पांच महिलाओं के गिरोह का थाना सिविल लाइन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की पांचों महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए चोरी की दो सोने की चेन, जिनमें डायमंड के पेंडल लगे हुए थे, और एक आर्टिफिशियल पीली धातु की चेन बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, रेशू विहार स्थित रेशू प्रांगण में 13 नवंबर को भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान कथा सुनने आई महिलाओं की भीड़ में शामिल पांच अज्ञात महिलाओं ने तीन महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन और पेंडल चोरी कर लिए थे। मामले में सत्यप्रकाश की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

घटना के खुलासे के लिए थाना प्रभारी रघुराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 18 नवंबर को रेशू विहार की चौधरी चरण सिंह कॉलोनी स्थित भागवत कथा परिसर से पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान दिल्ली के इंद्रपुरी स्थित जेजे कॉलोनी निवासी पंजवरना, सेरा, मुन्नी, करुणा और रोशनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई दो सोने की चेन, दोनों में लगे डायमंड पेंडल और एक आर्टिफिशियल पीली धातु की चेन बरामद की।

 

कथा और धार्मिक आयोजनों में भीड़ का उठाती थीं फायदा

 

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने कथित तौर पर बताया कि वे पांचों एक ही कॉलोनी में रहती हैं और जहां भी कथा या ऐसा आयोजन होता है, जहां महिलाएं बड़ी संख्या में इकट्ठा होती हैं, वहां पहुंचकर आभूषण चोरी करती हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पकड़े जाने के डर से उन्होंने चोरी की चेन कथा परिसर के गेट के पास लगी रेडीमेड फुलवारी में छिपा दी थीं। पुलिस का कहना है कि पांचों महिलाएं दोबारा चोरी की वारदात करने के इरादे से वहां पहुंची थीं।

 

पुलिस गिरफ्तार महिलाओं के आपराधिक नेटवर्क और अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकों को खंगाल रही है। बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक उधम सिंह, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह, महिला कांस्टेबल रश्मि सिंह, दीपांशी, नीलम तथा कांस्टेबल कृष्ण मावी और विवेक।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This