[aioseo_breadcrumbs]

### मुजफ्फरनगर की महात्मा कॉलोनी में बिजली विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 10 घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटर; 2 मीटरों में मिले रिमोट, FIR की तैयारी

Share This Article

**मुजफ्फरनगर।** विद्युत विभाग की ओर से बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और विद्युत व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को महात्मा कॉलोनी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में विजिलेंस टीम एवं रेड टीम ने विद्युत मीटरों की जांच की।

 

अभियान के दौरान टीम ने कॉलोनी में घरों पर लगे 10 विद्युत मीटरों को बाहर निकलवाकर उनके स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाए। इसके साथ ही मौके पर ही पुराने मीटरों की जांच भी की गई। जांच के दौरान दो मीटरों में रिमोट पाए जाने का मामला सामने आया।

 

विद्युत विभाग द्वारा दोनों मामलों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल स्वयं विजिलेंस एवं रेड टीम के साथ मौजूद रहे।

 

विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में खलबली मची रही।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This