
मुजफ्फरनगर – कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 19 नवंबर को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने अपने कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
बैठक में एसपी ग्रामीण ने भाकियू पदाधिकारियों को शुक्रतीर्थ में आयोजित होने वाले मेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, निर्धारित यातायात मार्गों, रूट डायवर्जन, वाहनों के प्रवेश, पार्किंग और आवश्यक यातायात प्रतिबंधों की जानकारी दी।
उन्होंने पदाधिकारियों से पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने तथा निर्धारित यातायात नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन कराने में सहभागिता निभाने की अपील की, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

