[aioseo_breadcrumbs]

किसी का 5G तो किसी का महंगा स्मार्टफोन… SSP सूरज कुमार राय ने 256 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

Share This Article

मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा कमाल! तीन माह में 28 लाख रुपये के 256 खोए मोबाइल बरामद, SSP सूरज कुमार राय ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे

 

सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से विभिन्न स्थानों से खोज निकाले स्मार्टफोन, मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे

 

मुजफ्फरनगर। जिले में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने पिछले तीन माह के दौरान अलग-अलग स्थानों से 256 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।

 

एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में जिले में गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण तथा सर्विलांस सेल प्रभारी रवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से यह सफलता हासिल की।

 

पुलिस टीम ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की मदद से मोबाइल फोन की ट्रेसबिलिटी डिटेल प्राप्त की। इसके आधार पर पिछले तीन माह में विभिन्न स्थानों से 256 स्मार्टफोन बरामद किए गए।

 

SSP ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे फोन

 

19 नवंबर को पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बरामद सभी 256 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने मुजफ्फरनगर पुलिस की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

इन अधिकारियों के निर्देशन में मिली सफलता

 

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में एसएसपी सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ और सर्विलांस सेल प्रभारी रवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

 

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

 

1. प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल रवेन्द्र सिंह।

2. हेड कांस्टेबल विकास सिरोही।

3. हेड कांस्टेबल कालूराम।

4. हेड कांस्टेबल राहुल सिरोही।

5. हेड कांस्टेबल नितिन कुमार।

6. हेड कांस्टेबल अंकित शर्मा।

7. कांस्टेबल ललित पायल।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This