[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में SSP सूरज कुमार राय का सख्त एक्शन मोड, अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यों की पाक्षिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।

 

गोष्ठी में डकैती, लूट, हत्या, बलवा, वाहन चोरी, स्नैचिंग, अपहरण, दहेज हत्या और दुष्कर्म समेत प्रमुख अपराधों की गत वर्ष की समान अवधि से तुलनात्मक समीक्षा की गई। साथ ही गौकशी, गोवंश तस्करी, एनडीपीएस, अवैध शराब, जुआ और शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रगति भी परखी गई।

 

एसएसपी ने अनावरण से शेष अभियोगों का शीघ्र खुलासा करने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और लंबित विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। गैंगस्टर एक्ट, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम और पीआईटी एनडीपीएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई तथा अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों की कुर्की की भी समीक्षा की गई।

 

इसके अलावा ई-साक्ष्य, ई-समन, यक्ष ऐप, आईजीआरएस, जनसुनवाई, पासपोर्ट सत्यापन और सीएम-दर्पण डैशबोर्ड 2.0 पर जनपद की रैंकिंग की समीक्षा करते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए गए।

 

आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, नियमित पैदल गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

बैठक में एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ सहित क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This