[aioseo_breadcrumbs]

शुक्रताल गंगा घाट पहुंचे SSP सूरज कुमार राय, मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी; पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर – कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने शुक्रवार को शुक्रतीर्थ गंगा घाट एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान SSP ने घाटों, गंगा नदी के जलस्तर, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने मेला क्षेत्र में CCTV कैमरों से लगातार निगरानी रखने, PA सिस्टम के माध्यम से जरूरी सूचनाओं का प्रसारण कराने तथा जल पुलिस को गहरे पानी वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

 

इसके बाद SSP ने मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस बल के साथ बैठक कर सभी पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहने और लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने पर जोर दिया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा।

 

इस दौरान एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ नगर सिद्धार्थ के. मिश्र, सीओ भोपा राधा रमण सिंह, सीओ सदर सुनील कुमार, सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, सीओ फुगाना नरेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This