
मुजफ्फरनगर – आमजन को पुलिस सेवाएं आसान और सुलभ बनाने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने ‘एफआईआर आपके द्वार’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत अब मुकदमा दर्ज होने के बाद एफआईआर की प्रति लेने के लिए वादी को थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि पुलिसकर्मी खुद उनके घर पहुंचकर एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराएंगे।
एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में शुक्रवार को नई मंडी, सिविल लाइन, खालापार, खतौली, मंसूरपुर, मीरापुर, रामराज और शाहपुर थाना पुलिस ने वादियों के घर पहुंचकर उन्हें एफआईआर की प्रतियां ससम्मान सौंपीं।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं देना, अनावश्यक भागदौड़ से बचाना और पुलिस-जनता के बीच विश्वास एवं समन्वय को मजबूत करना है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

