[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में यातायात पुलिस और एआरटीओ का संयुक्त अभियान, 56 वाहनों के चालान; 66 हजार रुपये जुर्माना

Share This Article

21 नवंबर 2026 – यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस और एआरटीओ ने संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 56 वाहनों के चालान किए गए और 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन तथा एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में सीओ ट्रैफिक सुभाष चन्द्रा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

 

कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 44 चालकों और बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने वाले 12 चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।

 

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करें।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This