[aioseo_breadcrumbs]

बघरा आश्रम पहुंचे पीड़ित परिवार को मिला न्याय का भरोसा, स्वामी यशवीर महाराज के हस्तक्षेप के बाद आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर – मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ कथित छेड़छाड़, नमाज पढ़ाने और दीपावली के दिन उसे भगाने की योजना बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले को स्वामी यशवीर महाराज ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रकरण ने तूल पकड़ा।

 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने 2 नवंबर को मंसूरपुर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। परिवार का आरोप था कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई और उसे नमाज पढ़ाने के साथ दीपावली के दिन भगाने की योजना बनाई गई थी।

 

परिवार का कहना था कि शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर 19 नवंबर को वे बघरा आश्रम पहुंचे और स्वामी यशवीर महाराज के सामने अपनी पीड़ा रखी। स्वामी यशवीर महाराज ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।

 

इसके बाद मंसूरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर लिया। स्वामी यशवीर महाराज की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया है।

 

पुलिस अधिकारियों का जताया आभार

 

स्वामी यशवीर महाराज ने आरोपी की गिरफ्तारी पर मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मंसूरपुर थाना प्रभारी विपिन त्यागी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

 

स्वामी यशवीर महाराज ने समाज से की एकजुट होने की अपील

 

स्वामी यशवीर महाराज ने इस प्रकरण के संदर्भ में हिंदू समाज से बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुट रहने और सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कथित लव जिहाद के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए समाज को जागरूक रहना चाहिए और कानून के दायरे में रहकर आवाज उठानी चाहिए।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This