[aioseo_breadcrumbs]

शुक्रताल गंगा स्नान मेले की व्यवस्थाओं का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सुरक्षा के निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 22 नवंबर 2026। शुक्रताल में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

 

एसएसपी सूरज कुमार राय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

 

निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा राधारमण सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This