
मुजफ्फरनगर, 22 नवंबर 2026 – नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत खालापार पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 285 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत खालापार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चरागिया मदरसा के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चांद मियां पुत्र इस्लाम निवासी किदवई नगर, थाना खालापार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में जामियानगर में किराये के मकान में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशीष खोखर, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल सुनीत कुमार शामिल रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

