[aioseo_breadcrumbs]

ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में ऑन्कोप्लास्टिक सर्जरी बनी नई उम्मीद, कैंसर के साथ सुंदरता का भी ध्यान

Share This Article

← Back

Thank you for your response. ✨

मुजफ्फरनगर – ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर में से एक है। हालांकि, चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और बेहतर उपचार सुविधाओं के चलते अब इस बीमारी के इलाज में नई संभावनाएं सामने आ रही हैं। आधुनिक चिकित्सा का उद्देश्य केवल कैंसर को खत्म करना ही नहीं, बल्कि इलाज के बाद महिला के शारीरिक स्वरूप, आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखना है।

 

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली स्थित मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर के ब्रेस्ट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की सीनियर डायरेक्टर डॉ. रजिंदर कौर सग्गू ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी में अब कई आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें ऑन्कोप्लास्टिक सर्जरी प्रमुख है। इसके जरिए कैंसर प्रभावित हिस्से को निकालने के साथ ब्रेस्ट की प्राकृतिक बनावट को भी यथासंभव सुरक्षित रखा जाता है। वहीं, यदि पूरा ब्रेस्ट निकालना जरूरी हो, तो रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी के माध्यम से उसकी बनावट दोबारा तैयार की जा सकती है।

 

उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक मरीज को एक जैसा उपचार देने के बजाय कैंसर के प्रकार और उसकी विशेषताओं के आधार पर इलाज की योजना तैयार की जाती है। टार्गेटेड थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी जैसी आधुनिक दवाइयां विशेष प्रकार की कैंसर कोशिकाओं को निशाना बनाती हैं। इसके अलावा जीन संबंधी जांच से यह निर्धारित करने में मदद मिलती है कि मरीज को कीमोथेरेपी की आवश्यकता है या नहीं। कुछ मरीजों में इन जांचों के आधार पर अनावश्यक कीमोथेरेपी से बचना भी संभव हो सकता है।

 

आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से कई मरीजों के लिए सर्जरी और रेडिएशन का उपचार पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और कम समय लेने वाला हुआ है। वहीं, ब्रेस्ट कैंसर की समय रहते पहचान के लिए मैमोग्राफी को भी महत्वपूर्ण बताया गया है।

 

डॉ. सग्गू ने महिलाओं को सलाह दी कि वे अपने शरीर में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज न करें। ब्रेस्ट में गांठ, आकार में बदलाव या निप्पल से असामान्य स्राव जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। 40 वर्ष की उम्र के बाद नियमित जांच और मैमोग्राफी की आवश्यकता के संबंध में डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This