
मुजफ्फरनगर, 23 नवंबर 2026 – जनगणना एवं स्व-गणना अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को तहसील सदर में कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक आयोजित कर क्षेत्र के करीब 220 सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी गम्भीर सिंह के निर्देश पर आयोजित इस कार्यशाला को दो अलग-अलग शिफ्टों में संपन्न कराया गया, ताकि सभी सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा सके और उनकी शंकाओं का मौके पर समाधान हो सके।
बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सदर शुभम श्रीवास्तव एवं तहसीलदार सदर ने की। अधिकारियों ने जनगणना की कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी देते हुए स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं को समझाया।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित सभी कार्य पूरी गंभीरता, सटीकता और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि अभियान को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

