[aioseo_breadcrumbs]

### शुक्रताल गंगा स्नान मेले की व्यवस्थाओं का आयुक्त, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 23 नवंबर 2026 – तीर्थनगरी शुक्रताल में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का सोमवार को सहारनपुर मंडल के आयुक्त रूपेश कुमार, जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र, गंगा घाटों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान गंगा घाटों पर स्नान की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

 

एसएसपी सूरज कुमार राय ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, प्रमुख मार्गों, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा गंगा घाटों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण, सुचारु यातायात संचालन और संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन सक्रिय रखने को कहा।

 

अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों को आपसी समन्वय से ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही किसी भी समस्या या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This