[aioseo_breadcrumbs]

पुरकाजी में डबल मर्डर केस में पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर – थाना पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम दादूपुर में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विकास कुमार निवासी सिकंदरपुर और जय पवार गुर्जर निवासी रामपुरी को गिरफ्तार किया है।

 

गौरतलब है कि 22 नवंबर 2026 को ग्राम दादूपुर में बाइक सवार हमलावरों ने मुख्त्यार सिंह और उनके पुत्र सुखविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोहरे हत्याकांड के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था।

 

पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर थाना पुरकाजी पुलिस ने बुढ़पुर बॉर्डर के पास गंगनहर पटरी पर ठेके के सामने से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना पुरकाजी पर मुकदमा संख्या 190/2026 दर्ज है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शानू चौधरी सहित थाना पुरकाजी की पुलिस टीम शामिल रही।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This