[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: पेस्टीसाइड के कार्टूनों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 290 पेटी अवैध शराब, 15 लाख की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छपार पुलिस, एसओजी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये कीमत की 290 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 625 कार्टून विभिन्न कंपनियों के पेस्टीसाइड और तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक ट्रक बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से पेस्टीसाइड के कार्टूनों की आड़ में अवैध शराब लेकर एक ट्रक बिहार जा रहा है। ट्रक बढ़ेड़ी कट से पहले एक होटल के सामने खड़ा है। सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक की तलाशी ली तो पेस्टीसाइड के कार्टूनों के बीच शराब की पेटियां छिपाकर रखी मिलीं।

 

मौके से पुलिस ने प्रदीप चौधरी निवासी छपरा, बिहार और साहिल उर्फ काक्कू निवासी बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया।

 

बरामद शराब में रॉयल मेंशन गोल्ड व्हिस्की की 750 एमएल की 50 पेटी, 375 एमएल की 140 पेटी और 180 एमएल की 100 पेटी शामिल हैं। इसके अलावा 625 कार्टून पेस्टीसाइड और राजस्थान नंबर का ट्रक भी कब्जे में लिया गया है।

 

बिहार में शराबबंदी का उठाते थे फायदा

 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। शराब की पेटियों को पेस्टीसाइड के कार्टूनों के बीच छिपाकर तस्करी करते थे। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और तस्करी के नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियां खंगाल रही है।

 

इस मामले में थाना छपार पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

संयुक्त कार्रवाई में थाना छपार पुलिस, एसओजी और आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This