[aioseo_breadcrumbs]

मेरठ में दुष्कर्म केस में होटल मैनेजर और मालिक गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई

Share This Article

मेरठ – थाना सदर बाजार पुलिस ने दुष्कर्म एवं एससी-एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित होटल मैनेजर और होटल मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 25 नवंबर 2026 को कैंट रेलवे स्टेशन के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार, थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 273/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) में अभियोग पंजीकृत है। मामले की विवेचना के दौरान होटल मैनेजर कृष्णा पुत्र भागमल सिंह और होटल मालिक गोविन्द चौरसिया पुत्र पंकज चौरसिया के नाम प्रकाश में आए थे।

 

दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को कैंट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा (38 वर्ष), निवासी ग्राम पाबला, थाना इंचौली, मेरठ और गोविन्द चौरसिया (25 वर्ष), निवासी बुढ़ाना गेट, स्वामीपाड़ा, थाना कोतवाली, मेरठ शामिल हैं।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

 

 

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This