[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: गर्भ में नवजात की मौत के मामले में आशीर्वाद मेडिकेयर सेंटर सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

Share This Article

मुजफ्फरनगर – सदर तहसील क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित शेरनगर में आशीर्वाद मेडिकेयर सेंटर को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। बताया जा रहा है कि यहां गर्भवती महिला के इलाज में कथित लापरवाही के चलते गर्भ में ही नवजात की मौत हो गई थी।

 

इस मामले में पीड़ित परिवार ने जिले के उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।

 

वहीं, इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जानसठ रोड से लेकर अलमासपुर और कुकड़ा चौक तक बड़ी संख्या में निजी अस्पताल और मेडिकल सेंटर संचालित हो रहे हैं। सवाल यह है कि ऐसे संस्थानों की नियमित जांच और मानकों के पालन की निगरानी कितनी गंभीरता से की जा रही है?

 

स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि स्वास्थ्य विभाग केवल शिकायत या गंभीर घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय निजी अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This