लखनऊ – उत्तर प्रदेश की राजधानी
लखनऊ में एक ज्वेलर से एक किलो सोना लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही और DRI कर्मचारी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर चेकिंग के नाम पर वारदात को अंजाम दिया।
बताया गया कि ज्वेलर जौनपुर से दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान उसे बस से चेकिंग के नाम पर उतारा गया और उसके पास मौजूद करीब एक किलो सोना लूट लिया गया।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) बबलू कुमार ने घटना की विस्तृत जानकारी दी है। मामले में लखनऊ पुलिस के सिपाही दुर्गेश कुशवाहा, DRI कर्मचारी अविनाश शाही सहित तिलक मांझी, प्रीतम सोनी और राहुल चौहान को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, जौनपुर पुलिस के सिपाही विनय शंकर समेत चार अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

