[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: गंगनहर में डूब रही नाबालिग को भोपा पुलिस ने बचाया, हत्या के प्रयास के आरोप में पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर – थाना भोपा क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से गंगनहर में डूब रही एक नाबालिग युवती की जान बचा ली गई। युवती ने आरोप लगाया कि उसके पिता और सौतेली मां ने उसे जान से मारने की नीयत से गंगनहर में धक्का दे दिया था।

 

घटना 27 नवंबर की रात की है। गंगनहर पटरी पर गश्त कर रही भोपा पुलिस को युवती के बचाओ-बचाओ चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे तो युवती नहर में डूबे एक पेड़ की शाखा पकड़कर जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी। पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस बल और महिला आरक्षी को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।

 

महिला आरक्षी से बातचीत के दौरान युवती ने अपने पिता और सौतेली मां पर नहर में धक्का देने का आरोप लगाया। युवती के अनुसार, दोनों उसे मृत समझकर मौके से चले गए थे।

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में युवती का पिता और सौतेली मां शामिल हैं।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार पिता थाना भोपा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

भोपा पुलिस की तत्परता से बची नाबालिग की जान।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This