[aioseo_breadcrumbs]

*शुकतीर्थ में पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मिला समर्थन*

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुकतीर्थ स्थित गंगा तट पर जिला गंगा समिति के तत्वावधान एवं वन विभाग के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने उपस्थित लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण और पोषण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी आवश्यक है।

इस दौरान प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधानों, दुकानदारों एवं गंगा घाट पर पूजन सामग्री विक्रेताओं से प्लास्टिक के उपयोग को कम कर स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

 

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

— हिंदुस्तान लाइव टुडे

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This