[aioseo_breadcrumbs]

मिशन शक्ति 6.0: मुजफ्फरनगर के 166 स्कूलों में साइबर सुरक्षा कार्यशाला का लाइव प्रसारण, 45 हजार विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा,ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके

Share This Article

मुजफ्फरनगर – मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत जनपद के स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में साइबर सुरक्षा जागरूकता को लेकर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 15 अक्टूबर 2026 को प्रदेश स्तर पर आयोजित साइबर सुरक्षा कार्यशाला का लाइव प्रसारण जनपद के विभिन्न स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में दिखाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से करीब 45 हजार छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

 

मुजफ्फरनगर पुलिस के अनुसार, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभागों के समन्वय से जनपद के कुल 166 स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में कार्यशाला का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसमें साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा और महिलाओं एवं बालिकाओं की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

 

### साइबर हेल्प डेस्क टीम ने दी सुरक्षा संबंधी जानकारी

 

कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीमें संबंधित स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में मौजूद रहीं। पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी की सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया।

 

विद्यार्थियों को समझाया गया कि साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्कता बरतना जरूरी है। अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी निजी जानकारी साझा करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई।

 

### साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें संपर्क

 

पुलिस ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण को साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर **1930** पर संपर्क करने और संबंधित थाने की साइबर हेल्प डेस्क से सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों को अपने परिवार एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में संचालित मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत आयोजित किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

 

डिजिटल न्यूज़ चैनल

 

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This