[aioseo_breadcrumbs]

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, अधिकारियों को लगाई फटकार

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 5 जून — रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने जलभराव की समस्या पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों व ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई।

हाल की बारिश के बाद क्षेत्र में हुए जलभराव की शिकायत मिलने पर मंत्री ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नाले का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार तेजी से पूरा कराया जाए तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है और क्षेत्रवासियों को जलभराव से स्थायी राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

 

— हिंदुस्तान लाइव टुडे

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This