[aioseo_breadcrumbs]

*यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: मुजफ्फरनगर में तैयारी पूरी, डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश*

Share This Article

मुजफ्फरनगर: यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट

 

मुजफ्फरनगर में 8 से 10 जून 2026 तक आयोजित होने वाली यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने समीक्षा बैठक की।

 

बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन, अभ्यर्थियों की जांच व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की जाएगी।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी। साथ ही क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था के माध्यम से परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन और वहां तक पहुंचने का मार्ग आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

 

जिलाधिकारी और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्रतीक्षा स्थल और सामान रखने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

अमरदीप वर्मा

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This