[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – सिसौली में सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने की ओपीडी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से क्षेत्रवासी खुश

Share This Article

मुजफ्फरनगर 04 जून 2026 – जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था एवं मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।

 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वयं ओपीडी कर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। सिसौली क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जिनका डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा ध्यानपूर्वक परीक्षण किया गया। मरीजों एवं उनके परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा प्रत्येक बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में ओपीडी की जाती है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं। उनके नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को देखने एवं चिकित्सा परामर्श देने से सिसौली क्षेत्र के लोग काफी संतुष्ट एवं प्रसन्न हैं।

 

क्षेत्रीय नागरिकों ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिल रहा है। इससे आमजन में स्वास्थ्य विभाग के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This