[aioseo_breadcrumbs]

उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाडियों का चयन

Share This Article

 

उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार 31 मई को राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन गाज़ियाबाद वसुंधरा में स्तिथ एसजी सिनियर सकेंडरी स्कूल के हाल में किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लगभग चयनित 450 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया, जिसमे डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में नई जैन मिलन विहार रोड नई मंडी कॉलोनी स्थित आदित्य कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया ,अपने भार वर्ग में सुखप्रीत कौर , काव्या वत्स ,सिद्धांत सिंह, मिन्हा व रुद्रांश मालिक ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले व कस्बे का नाम किया रोशन । रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अक्षत वर्मा , हया मोहम्मद,अभिनव सिंह मालिक , अंकित सिंह ,दर्श पंवार , व सिद्धांत सिंह , है कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अभिनव सिंह मालिक , ओम कुमार, व यथार्थ सिंह शामिल है

मुजफ्फरनगर से रेफरी के रूप में सेक्रेटरी जनरल शिहान राजेश कौशिक व जानसठ से सेंसेई निखिल आर्य ने मुख्य भूमिका निभाई टीम कोच, के रूप में सेंसेई आदित्य धनराज कौशिक रहे, टीम को उत्तर प्रदेश कराटे के संयुक पदाधिकारी सिंहान अमित गुप्ता जी ने टीम ट्रॉफी देकर समस्त टीम को सम्मानित किया, दो माह बाद चयनित खिलाडी राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे इस मौके पर कराटे असोसिएशन ऑफ इंडिया प्रेसिडेंट वैकुंठ जी मोजूद रहे

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This