[aioseo_breadcrumbs]

आम जनमानस की सेवार्थ नारायणी शाखा द्वारा एकादशी पर्व पर लगाया गया नि:शुल्क गन्ना रस वितरण शिविर

Share This Article

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर नारायणी शाखा द्वारा संपर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार एवं समर्पण के उद्देश्य को चरितार्थ करते हुए पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर नि:शुल्क गन्ना रस वितरण कार्यक्रम का आयोजन रामा होम्योपैथिक सेंटर, गौशाला रोड, नई मंडी पर आयोजित किया गया l

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों को कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रेनू गोयल एवं श्रीमती अमीषी अग्रवाल द्वारा पटका पहनाकर की गई l मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती आशा जैन जी -प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता एवं श्रीमती रश्मि मित्तल जी- प्रांतीय प्रकल्प संयोजक बाल संस्कार शिविर उपस्थिति रही l

संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती कनिका अग्रवाल ने बताया कि आम जनमानस की सेवा भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य है, जिसमें नारायणी शाखा द्वारा समय-समय पर सेवार्थ शिविरों का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाता है l

 

पधारे हुए मुख्य अतिथियों ने गर्मी के इस भयंकर मौसम में एकादशी के पावन पर्व पर आम जनमानस की सेवार्थ लगाए हुए नि:शुल्क गन्ना रस वितरण कार्यक्रम की भरपूर सराहना की एवं कहा की गौशाला रोड एक व्यस्ततम रोड है तथा यहां पर शिविर लगाने से अधिकतम लोगों को इसका लाभ मिलेगा l

शाखा के छोटे बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l

अंत में शाखा सचिव श्रीमती अमीषी अग्रवाल द्वारा सभी का धन्यवाद दिया गया l

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा महिला सहभागिता श्रीमती गीता गोयल के साथ-साथ बहुत से सदस्यों का भी विशेष सहयोग रहा l

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This