[aioseo_breadcrumbs]

IAS से राजनीति तक दिव्या मित्तल का सफर, ‘जन नीति भारत पार्टी’ का ऐलान; 2027 में मिर्जापुर से चुनाव लड़ने की तैयारी

Share This Article

मिर्जापुर – पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में कदम रखते हुए अपनी नई पार्टी ‘जन नीति भारत पार्टी’ बनाने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, वह 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

 

दिव्या मित्तल मिर्जापुर में जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान स्थानीय स्तर पर चर्चा में रही थीं। उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें स्थानीय लोगों का समर्थन मिलने की बात भी सामने आई थी।

 

वहीं, मिर्जापुर की सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ उनके कथित मतभेद भी पहले चर्चा का विषय रहे हैं। अब नई राजनीतिक पार्टी के गठन और आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी के साथ दिव्या मित्तल का प्रशासनिक सेवा से राजनीति तक का सफर चर्चा में है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This