[aioseo_breadcrumbs]

*मुजफ्फरनगर – खालापार पुलिस की जबरदस्त कार्यवाही, हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, 100 लीटर चोरी का डीजल बरामद*

Share This Article

मुजफ्फरनगर — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में थाना खालापार प्रभारी बबलू कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर चोर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र युनूस निवासी कैराना, शामली के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार वहलना चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पीछा करने पर शामली बाईपास स्थित काली नदी पुल के पास बदमाशों की कार फंस गई। इस दौरान हुई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

 

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, स्विफ्ट डिजायर कार, डीजल निकालने का पाइप, तीन खाली कैन, करीब 100 लीटर चोरी का डीजल भरे तीन कैन तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ हाईवे किनारे खड़े ट्रकों के डीजल टैंक के ताले तोड़कर डीजल चोरी करता था और बाद में उसे कम कीमत पर बेच देता था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This