[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी बैठक, प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की

Share This Article

मुजफ्फरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने की।

बैठक में जनपद के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट साझा न करने की भी अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी पर्व और त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए मनाए जाएं।

 

बैठक में पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This