[aioseo_breadcrumbs]

शुक्रताल में मिशन शक्ति-6.0 के तहत बच्चों को किया जागरूक, फल वितरित कर बढ़ाया उत्साह

Share This Article

मुजफ्फरनगर में सीओ भोपा राधा रमण सिंह ने मिशन शक्ति टीम के साथ अखिल भारतीय विकलांग एवं अनाथ सेवा समिति में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

 

बच्चों को बताए सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के तरीके, सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

 

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत बुधवार को शुक्रताल स्थित अखिल भारतीय विकलांग एवं अनाथ सेवा समिति में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी भोपा राधा रमण सिंह ने मिशन शक्ति टीम के साथ पहुंचकर बच्चों को सुरक्षा, अधिकारों और पुलिस सहायता के प्रति जागरूक किया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय एवं एसपी क्राइम व मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी इंदु सिद्धार्थ के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में वे पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This