मुजफ्फरनगर

महिलाओ को सम्मान व अधिकार देना सपा की पहचान- सुषमा सैनी

महिलाओ को सम्मान व अधिकार देना सपा की पहचान- सुषमा सैनी

मुजफ्फरनगर
सपा कार्यालय महावीर चौक पर आयोजित नवनियुक्त सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी के स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व संचालन नि० जिलाध्यक्ष सपा छात्र सभा विभा चौधरी द्वारा किया गया।
सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी के स्वागत में भारी संख्या में आई महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सपा राष्ट्रीय महासचिव व लोकसभा प्रभारी पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि नई जिम्मेदारी से सुषमा सैनी जनपद में सपा की ताकत को बढ़ाते हुए महिलाओ के अधिकारों की मजबूत लड़ाई लड़ेगी।उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न में अग्रणी भाजपा सरकार को महिला शक्ति 2024 में सत्ता से हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न व अत्याचार पर सपा ने हमेशा महिलाओं के सम्मान व न्याय दिलाने की आवाज़ बुलंद की है सपा हमेशा इस लड़ाई को लड़ती रहेगी।
सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन शाहपुर सुषमा सैनी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों व सम्मान तथा उचित भागीदारी की बात केवल सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रमुखता से करके उनके सम्मान की मजबूत आवाज़ उठाते हैं। सुषमा सैनी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में महिलाओं को बढ़ती महंगाई, उत्पीड़न, महिलाओं पर अत्याचार का सामना डबल रफ्तार से करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि जनपद में समाजवादी महिला सभा की मजबूत कार्यकारिणी महिलाओ के अत्याचारों मजबूत आवाज़ बनकर भाजपा की महिलाओं के प्रति कथनी ओर करनी की पोल खोलने का काम करेगी।
स्वागत कार्यक्रम को पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,सपा महिला सभा की नि०महानगर अध्यक्ष अलका शर्मा,सपा नेता साजिद हसन,सपा जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत,सपा नेता शमशेर मलिक,सत्यदेव शर्मा,पंकज सैनी,मोहिनी धीमान,रूपा कश्यप, बेबी सैनी,सुषमा गोदियाँन आदि ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर युवा सपा नेता अरशद मलिक,वसीम राणा व सैकड़ो महिला सपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रही

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!