[aioseo_breadcrumbs]

*मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र बुढाना में लगभग 38 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।*

Share This Article

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र बुढाना में श्रीमती कविता मीना उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 21.01.2025 को अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता प्रवेश त्यागी, राकेश त्यागी पुत्रगण जयप्रकाश त्यागी, सादा पुत्र ओना अहमद द्वारा खसरा नं0- 1368, 1369, 1300, सरकारी अस्पताल से आगे बुढाना में लगभग 30 बीघा एवं श्रीमती सन्तोष देवी पत्नी महेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह पुत्र तीरथ सिंह आदि द्वारा खसरा नं0- 1453, 1454 बुढाना बांगर उत्तरी, कस्बा बुढाना जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 08 बीघा में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। अतः आज मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र बुढाना में उक्त 02 स्थलों पर लगभग 38 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This