कलेक्ट्रेट लोकवाणी सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक हुई सम्पन्न
कलेक्ट्रेट लोकवाणी सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बैठक में अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण मागने के निर्देश
वर्ष 2022-23 वृक्षारोपण हेतु सम्बन्धित विभागों को पौधरोपित स्थलों की जियो टैगिंग करने हेतु निर्देश दिये गये।….
——————————————————————————-
परिवहन विभाग को सी0एन0जी0 वाहनो को बढ़ाना देने 10 वर्ष तथा 15 वर्ष से अधिक अवधि वाले पैट्रोल व डीजल चालित वाहनों का पंजीकरण रद्द करने करने के निर्देश।…………………जिलाधिकारी
——————————————————————————-
मुजफ्फरनगर…30.01.2023…. आज दिनांक 30.01.2023 को 1ः00 बजे अपरान्ह में जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में सामाजिक वानिकी प्रभाग मुजफ्फरनगर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति/ जिला गंगा समिति की बैठक कराई गयी। जिसमें गत माह के कार्यवृत्त की अनुपालन आख्याओं पर समीक्षा की गई माह जनवरी 2023 के टेम्पलेट्स पर समीक्षा वर्ष 2022-23 वृक्षारोपण हेतु पौधारोपित स्थलों की जियो टैगिंग की प्रगति बढ़ाने जैसे बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने जल निगम को एस0टी0पी0 प्लांट की प्रगति प्रतिशतता बढाने, स्वास्थ्य विभाग को बायोमेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण करने व शासन सतर पर पेंडिंग काॅन्ट्रेक्ट को स्वीकृत करने, स्थानीय नगर निकाय विभाग को शहर में ड्रेनेज सिस्टम कूड़ा निस्तारण तथा साफ- सफाई अभियान चलाकर पालीथीन बन्द करने प्रदूषण विभाग को औद्योगिक इकाइयों तथा बेगराजपुर ड्रेन की नियमति तरीके से जाँच करने, पाॅलीथीन/ प्लास्टिक कूडे को डिस्पोज करने परिवहन विभाग को सी0एन0जी0 वाहनो को बढ़ाना देने 10 वर्ष तथा 15 वर्ष से अधिक अवधि वाले पैट्रोल व डीजल चालित वाहनों का पंजीकरण रद्द करने, प्रदूषण करने वाले वाहनो पर कठोरता से कार्यवाही करने तथा शुक्रताल घाट पर सौन्दर्यीकरण सुधार सम्बन्धी बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। वर्ष 2022-23 वृक्षारोपण हेतु सम्बन्धित विभागों को पौधरोपित स्थलों की जियो टैगिंग करने हेतु निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी महोदय प्रभागीय निर्देशक सामाजिक वानिकी प्रभाग मुजपफरनगर, परियोजना निदेशक, समस्त स्थानीय नगर निकाय /नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, उप कृषि निदेशक, सिचाई विभाग के अधिकारी तथा बैठक में सम्बन्धित अन्य समस्त विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।