जनपद मुजफ्फरनगर में थाना भोपा पुलिस द्वारा फरार/वांछित व 15 हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद
जनपद मुजफ्फरनगर में थाना भोपा पुलिस द्वारा फरार/वांछित व 15 हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री विनीत जायसवाल महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी भोपा व थाना प्रभारी भोपा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा आज दिनांक 29.12.2022 को 01 शातिर अभियुक्त को ग्राम सिकरी तिराहा कस्बा भोकरहेडी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना भोपा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 360/2021 धारा 376डी,328,365,120बी भादवि में वांछित व 15 हजार का ईनामी अपराधी है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए। अभियुक्त भूपेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह निवासी कस्बा भोकरहेडी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर करीब 01 वर्ष से फरार/वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर द्वारा 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था, जिसे आज दिनांक 29.12.2022 को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
*1.* भूपेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह निवासी कस्बा भोकरहेडी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 360/2021 धारा 376डी,328,365,120बी भादवि थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0 182/22 धारा 174ए भादवि थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
➡️ 01 तंमचा मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-*
*1.* निरीक्षक श्री रामवीर सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री ललित कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 1711 अमित कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 2124 राम प्रकाश कुन्तल थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR*