[aioseo_breadcrumbs]

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया गया निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर 5 अप्रैल 2026 –

आज जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडसू तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोपाडा का दौरा किया। उन्होंने प्रत्येक केंद्र पर पहुंचकर ओपीडी, दवा वितरण, साफ-सफाई, टीकाकरण एवं मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

डॉ. सुनील तेवतिया ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी मरीजों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का मुख्य उद्देश्य आमजन को निःशुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, अतः इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा उपलब्धता, रजिस्टरों के संधारण तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। जहां कहीं कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए। साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित निरीक्षण जारी रहेगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हों। में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित निरीक्षण जारी रहेगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हों।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This