[aioseo_breadcrumbs]

जनगणना प्रशिक्षण से गायब रहे तो खैर नहीं, ADM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Share This Article

अमरदीप

मुजफ्फरनगर -जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश से जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी गौरव गुंजन सहित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

 

**प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण और शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर**

 

ADM गंभीर सिंह ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के लिए चयनित स्मार्ट क्लास का दोबारा निरीक्षण किया जाए। प्रत्येक प्रशिक्षण स्थल पर पर्यवेक्षक के रूप में नायब तहसीलदार और खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य विभागीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्मिकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

 

प्रशिक्षण स्थलों पर बैनर, फ्लेक्स, स्वच्छ पेयजल और गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था समय से करने को कहा गया। भोजन की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा की निगरानी के लिए संबंधित खाद्य सुरक्षा निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपने पर भी जोर दिया गया।

 

**प्रगणकों को समय से मिलेंगे ड्यूटी आदेश और पहचान पत्र**

 

सभी फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण संबंधी आदेश समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक प्रशिक्षण बैच में प्रगणकों को ड्यूटी आदेश, पहचान पत्र और एएचएल (AHL) से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान ही प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लेने की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया।

 

**16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना के लिए करेंगे प्रेरित**

 

ADM ने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और अधिशासी अधिकारियों को स्वयं प्रशिक्षण स्थलों पर पहुंचकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को 16 नवंबर से 30 नवंबर तक निर्धारित स्व-गणना अवधि के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। साथ ही, अधिकारियों को प्रशिक्षण सत्रों के दौरान निरीक्षण कर कार्मिकों की उपस्थिति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को कहा गया।

 

बैठक में जनगणना की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी करने और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This