
गाजावली मंदिर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश
मुजफ्फरनगर, 26 अक्टूबर 2026 – महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने गाजावली स्थित मंदिर पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों, विचारों और शिक्षाओं का स्मरण करते हुए समाज में समरसता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं हम सभी को सदैव सत्य, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने में प्रासंगिक हैं।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

