
मुजफ्फरनगर, 26 अक्टूबर 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र चौधरी ने सोमवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर संस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था में निरुद्ध किशोरों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, उनके संबंधित प्रकरणों और संस्था की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डॉ. सत्येंद्र चौधरी ने संस्था में निरुद्ध किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किशोरों से पूछा कि उन्हें भोजन अथवा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। साथ ही उनके संबंधित प्रकरणों के बारे में भी जानकारी ली।
इस दौरान संस्था में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए किशोरों की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
औचक निरीक्षण के समय संस्था के कर्मचारी प्रदीप कुमार, सुरजीत कुमार सहित समस्त सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

