मुजफ्फरनगर में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने किए नए सर्किल रेट लागू ,जानिए कहां कितने रेट बढे
मुजफ्फरनगर में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने किए नए सर्किल रेट लागू ,जानिए कहां कितने रेट बढे

मुजफ्फरनगर जिले में बृहस्पतिवार से नए सर्किल रेट लागू हो गए है। शहर के शिव चौक से अस्पताल तिराहे तक जमीन की खरीददारी शहर में सबसे महंगी हो गई है। प्रशासन ने इसका सर्किल रेट 80 हजार प्रति वर्ग मीटर तय किया है। दूसरे स्थान पर 75 हजार प्रति वर्ग मीटर का सर्किल रेट टाउन हाल रोड और सदर बाजार का है।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने नए सर्किल रेट लागू कर दिए है। नई रेट सूची को 31 अगस्त की रात अंतिम रूप दिया गया। रुड़की रोड पर जीटी रोड तक इससे आगे के हिस्से का सर्किल रेट 70 हजार वर्ग मीटर तय किया गया है। शिव चौक से नुमाइश तक का सर्किल रेट भी 70 हजार प्रति वर्ग मीटर तय हुआ है। पचैंडा रोड का 40 हजार प्रति वर्ग मीटर, नई मंडी के घेर खत्ती, वकील रोड, गोशाला रोड, गुड़ मंडी रोड, पीठ बाजार का सर्किल रेट 65 हजार प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है। सिविल लाइन उत्तरी, आर्यपुरी, सदर बाजार, सिविल लाइन दक्षिणी का सर्किल रेट 75 हजार तय किया गया है। सिविल लाइन उत्तरी, दक्षिणी, सिद्धार्थ कॉलोनी का सर्किल रेट 60 हजार प्रति वर्ग मीटर रखा गया है। प्रकाश चौक से महावीर चौक के बीच का 70 हजार प्रति वर्ग मीटर, सरकुलर रोड का 50 हजार प्रति वर्ग मीटर रखा गया है। अलमासपुर, अवध विहार, स्टेट बैंक कालोनी का 20 हजार प्रति वर्ग मीटर रखा गया है। भरतिया कॉलोनी, मुनीम कॉलोनी, संजय मार्ग, पटेल नगर का सर्किल रेट 26 हजार प्रति वर्ग मीटर रखा गया है। व्यवसायिक दुकानों का रेट अलग से तय किया गया है
मिली जानकारी के अनुसार