ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरनगर
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्तिक काकरान का कस्बा बुढाना में मोनू मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले के जिला अध्यक्षों की घोषणा की, जिसमें मुजफ्फरनगर जनपद के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कार्तिक काकरान को बनाया गया। आज बुढ़ाना पहुंचने पर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान सैकड़ों युवाओं के साथ मोनू मलिक राष्ट्रीय निशानेबाज ने ढोल–नगाड़ों के साथ फूल माला से स्वागत किया। इस अवसर पर मोनू मलिक राष्ट्रीय निशानेबाज अंकुश राठी, विनीत शर्मा, पुनीत पंवार, शिवम निमेष,आशीष प्रधान, रवि प्रताप, ठाकुर सागर, अर्जुन रजोरिया सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।