उत्तर प्रदेशराज्य

कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने चाय पर की चर्चा, संबंधों में सुधार के संकेत, कयासों का बाजार गर्म

कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने चाय पर की चर्चा, संबंधों में सुधार के संकेत, कयासों का बाजार गर्म

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को चाय पर बैठक की। समझा जाता है कि उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल में उनकी (सिद्धू की) वापसी पर चर्चा की। कांग्रेस विधायक सिद्धू की राज्य मंत्रिमंडल में वापसी की अटकलों के बीच चंडीगढ़ के समीप मुख्यमंत्री के फार्म हाउस पर करीब 40 मिनट तक उनके बीच यह बैठक चली। सिद्धू ने मुख्यमंत्री द्वारा अहम विभाग वापस ले लिये जाने के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने ट्विटर पर दोनों नेताओं के एक साथ फोटो साझा किया जो उनके बीच संबंधों में सुधार आने का संकेत है।समझा जाता है कि इस बैठक में अमृतसर पूर्व के विधायक की मंत्रिमंडल में वापसी पर चर्चा हुई। लेकिन इस बारे में अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सिद्धू पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के साथ मोहाली के सिसवान में इस फार्महाउस पर गये थे। उनसे जब स्थानीय निकाय विभाग वापस ले लिया गया था तब उन्होंने 2019 में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। पिछले कुछ समय से दोनों नेताओं के बीच संबंध ठीक नहीं थे। तब से उन दोनों के बीच यह दूसरी बैठक है। पहली बैठक नवंबर में हुई थी और इसे मुख्यमंत्री द्वारा संबंध सुधारने की दिशा में उठाये गये एक कदम के रूप में देखा गया था।पार्टी नेताओं ने बताया कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व सिद्धू को उनके इस्तीफे के बाद से ही पुनर्वास की कोशिश में जुटा है। पंजाब मामलों के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत उन्हें अहम पद देने पर दबाव बना रहे हैं। सिद्धू दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिले थे।, वैसे सिद्ध को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की की भी चर्चा है।

IMG-20240214-WA0009
IMG-20240214-WA0010
IMG-20240214-WA0008

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!