ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन, सीएम केजरीवाल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन, सीएम केजरीवाल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को 75 वर्ष की हो गईं।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य नेताओं ने भी गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई दी।